फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Loot case filed in Gurugram

लिफ्ट लेना पड़ा महंगा, खाते से निकाले 1.25 लाख

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Loot case filed in Gurugram
गुरुग्राम। एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक को अनजान शख्स से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बीच रास्ते में युवक एटीएम से रुपये निकालने के लिए रुका तो आरोपी भी उसके साथ बूथ में आ गया। आरोप है कि यहां से निकलने के बाद बाइक सवार युवक ने एटीएम कार्ड चोरी कर उसके खाते से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। युवक की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने प्राथमिक जांच की, जिसमें मामला सही पाया गया। बृहस्पतिवार शाम को शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से दिल्ली निवासी संजीव वशिष्ठ गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह भगवती एंक्लेव में किराये पर रहते हैं। 31 अक्तूबर को इफको चौक पर वह ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार आकर रुका व उसने पूछा कि कहां जाना है? शिवाजी नगर में पीड़ित को एटीएम से रुपये निकालने थे तो उसने बाइक सवार को दो मिनट के लिए रोकने के लिए बोला।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक जब वह एटीएम के अंदर रुपये निकालने गए तो पीछे से बाइक सवार युवक भी आ गया और पासवर्ड भी देख लिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी उसे कुछ दूर छोड़कर चला गया। युवक के मुताबिक कुछ देर बाद मोबाइल पर संदेश आए कि उसके खाते से तीन बार में 1.25 लाख रुपये निकल गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक एटीएम पर सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए बैंक प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed