{"_id":"68b1eea3232b4b9d7e06caaf","slug":"lethal-attack-on-men-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117397-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुधौला में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुधौला में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गदपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बरामद किया हथियार, आरोपी को भेजा जेल
पलवल। दुधौला गांव में कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले के मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहनपाल को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
गदपुरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि दुधौला गांव के सरपंच सुनील ने शिकायत दी थी कि 23 अगस्त को उनके पिता गंगाराम शास्त्री के साथ सोहनपाल, उसके तीन बेटों रूप, बसंत, सतीश और सुमेर ने गाली-गलौज व मारपीट की थी। राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन 26 अगस्त को सुबह आरोपी फिर घर आकर परिवार को धमकी देने लगे। उसी दिन शाम को गंगाराम शास्त्री जब दूध लेकर घर लौट रहे थे, तभी सोहनपाल कुल्हाड़ी लेकर आया और उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर हमला कर दिया।
शिकायत के आधार पर गदपुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में विवेचना टीम ने 28 अगस्त को सोहनपाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही 2020 के हत्या मामले में पैरोल पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी है ।