फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Less ration received at government ration depot

Gurugram News: सरकारी राशन डिपो पर कम मिला राशन

Mon, 19 Jan 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Less ration received at government ration depot
सीएम उड़नदस्ते ने मारा छापा, उच्च अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सरकारी राशन डिपो की दुकान पर की गई कार्रवाई में रिकॉर्ड से सरकारी राशन कम पाया गया। टीम ने दुकान से सभी सबूत जुटाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है और डिपो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सोमवार की दोपहर पलवल मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के पास बनी सरकारी राशन की दुकान पर सीएम फ्लाइंग ने रेड मार दी। टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने सरकारी राशन की दुकान में घुसकर बारीकी से छानबीन की और रिकॉर्ड की जांच की थी। जांच में 3150 किलोग्राम गेहूं, 120 लीटर सरसों तेल और 30 किलोग्राम चीनी कम पाई गई, जिसको बीपीएल व गुलाबी कार्ड धारकों को वितरित किया जाना था। बताया जाता है कि डिपो को अनिल बंसल संचालित करता है। सीएम फ्लाइंग टीम ने सभी सबूत एकत्रित करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है ताकि डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed