{"_id":"611bf4eb8ebc3e42ab2e68a9","slug":"leopard-seen-in-dlf-phase-1-panic-among-people-gurgaon-news-noi599652362","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ फेज-1 में तेंदुआ दिखा, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएफ फेज-1 में तेंदुआ दिखा, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सोहना तथा पहाड़ी इलाकों में तो तेंदुए दिखाई देते रहे हैं। लेकिन साइबर सिटी डीएलएफ फेज-एक के ए ब्लॉक स्थित पार्क की झाड़ियों में पहली बार मंगलवार सुबह तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे वहां कार की सफाई करने वाले और कपड़ों पर प्रेस करने वाले ने देखा। बाद में यह तेंदुआ अरावली की पहाड़ियों की ओर चला गया। इस सूचना के मिलते ही सुबह टहलने वाले लोग उस क्षेत्र में नहीं गए और लोगों में अफरातफरी की स्थिति रही।
लोगों का कहना है कि इस इलाके में लोग सुबह टहलने के लिए जाते हैं। दिन में कई निर्माणाधीन बिल्डिंगों में निर्माण होने की वजह से महिला एवं पुुरुष मजदूर काम भी करते हैं। लोगों ने यह जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी थी। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम करीब ढाई घंटे के बाद मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के इलाकों में करीब तीन किलोमीटर तक पड़ताल की लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
वन विभाग की टीम को आशंका है कि तेंदुआ पहली बार आया है तो वह फिर से भी आ सकता है। इसलिए इसको रोकने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। फिलहाल लोगों को अलर्ट कर दिया है। वन विभाग की टीम तेंदुआ के लिए पिंजड़े की व्यवस्था भी कर सकती है।