फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lawrence Bishnoi gang carrying a reward of Rs 1 lakh arrested

Gurugram News: लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह का एक लाख रुपये का इनामी गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang carrying a reward of Rs 1 lakh arrested
आरोपी पर दर्ज हैं 12 मामले, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। लॉरेस बिश्नोई के एक और गुर्गे को पुलिस ने धर दबोचा। विकास उर्फ विक्की नामक इस बदमाश पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कमिश्नरेट की पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उस पर 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई के मुख्य साथी गोल्डी बराड़ के कहने पर आरोपी विकास उर्फ विक्की वारदातों को अंजाम देता था। विगत 31 मई को पुलिस ने जिन आरोपियों को पुलिस की वर्दी में व्यापारी को बंधक बनाकर लूट करने के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया था, उन आरोपियों को विक्की सुविधाएं मुहैया कराने में शामिल रहा है। आरोपी ने उन्हें रहने के लिए फ्लैट, गाड़ी और हथियार भी उपलब्ध कराए थे। इस दौरान आरोपी विकास उर्फ विक्की पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था और करीब दो महीने बाद उसने एक कार लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी पर लूट, मारपीट, चोरी, अपहरण, शस्त्र अधिनियम के तहत 5 केस राजस्थान में, लूट के संबंध में एक केस महेंद्रगढ़ में, चोरी के संबंध में दो केस गुरुग्राम में व दो केस चरखी दादरी में दर्ज हैं। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed