फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Land will be purchased from Forest Department for road construction: Sanjay Singh

सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से खरीदी जाएगी जमीन : संजय सिंह

Sat, 06 Jul 2024 05:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Land will be purchased from Forest Department for road construction: Sanjay Singh
सोहना में खुला दरबार लगाकर वन मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की सड़क परियोजनाओं पर जहां वन विभाग की भूमि है, उसे खरीदकर संबंधित विभाग के हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिससे कि वन विभाग से एनओसी लेने की जरूरत ना पड़े और सड़कों के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा ना आए। खेल एवं वन मंत्री संजय सिंह शुक्रवार को सोहना के भीमबाग पैलेस में आयोजित किए गए खुला दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में आमजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई हैं। नागरिक सीधे ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी, प्रोपर्टी आईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड आदि बनाने का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। खुला दरबार में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते लोगों की शिकायतों को दूर करें। सरकार के आदेश हैं कि जनशिकायतों को अधिक समय तक लंबित ना रखा जाए। सड़क निर्माण संबंधी एक शिकायत की सुनवाई करते हुए खेल मंत्री ने बताया कि उनके हलके में इस प्रकार की 6 सड़क परियोजनाएं प्रस्तावित है, जहां वन विभाग की जमीन होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब वन विभाग की भूमि को खरीदकर लोक निर्माण विभाग या संबधित एंजेंसी के सुपुर्द कर दिया जाए, जिससे कि प्रदेश में सडक़ों को बनाने का कार्य तेजी से हो सके। संजय सिंह ने कहा कि जो सड़क सोहना हलके में बनाई जाएंगी, वहां दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाए।
विज्ञापन

गांव महेंद्रवाड़ा के सरपंच ने बताया कि गांव में बारातघर मंजूर हो चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। इस पर मंत्री ने ठेकेदार को नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने एसडीएम सोनू भट्ट को निर्देश दिए कि सोहना नगरपरिषद की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए। खुला दरबार में बिजली वितरण निगम से संबंधित शिकायतें अधिक पाई गई। निगम के कार्यकारी अभियंता विकास यादव ने कहा कि इन सभी का जल्दी समाधान कर दिया जाएगा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रबंधन समिति सोहना व बसस्टैंड के दुकानदारों द्वारा रखी गई जलभराव से संबधित आई शिकायत पर मंत्री ने नगरपरिषद अधिकारियों को नालों की सफाई करवाने, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई करवाने के निर्देश दिए। सोहना चौक पर फाइबर की मूर्ति को हटाकर वहां पत्थर की मूर्ति लगवाने के निर्देश दिए। खेड़ला गांव के निवासियों ने कहा कि बल्लभगढ़-गुुरुग्राम की बस सेवा बंद है, इसे दोबारा शुरू करवाया जाए। खेल एवं वन मंत्री ने आश्वासन दिया कि यह बस सेवा कल से शुरू हो जाएगी। उन्होंने तहसीलदार गुरदेव को निर्देश दिए कि जमीन के इंतकाल लंंबित नहीं रहने चाहिए। कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार को खेल मंत्री ने निर्देश दिए कि ग्वालपाड़ी, बंधवाड़ी, बहरामपुर, घाटा में नगर निगम की प्रस्तावित योजनाओं को उनके समक्ष रखा जाए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट, डीएसपी अभिलक्ष जोशी, नगरपरिषद चेयरमैन लेखराज, संयुक्त आयुक्त अखिलेश कुमार, कराधान अधिकारी बीएस छोकर, बीडीपीओ राजेश तिवाना, एसडीओ मुकेश गौड़, एससीपीओ बलजीत सिंह, सरपंच जयपाल सिंह, वीरेंद्र मदान, सहित अनेक गांवों के सरपंच, नगर पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed