फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Land taken over for bus depot in New Gurugram

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम में बस डिपो के लिए जमीन पर लिया कब्जा

Sun, 31 Aug 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Land taken over for bus depot in New Gurugram
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-103 में बस डिपो निर्माण के लिए जमीन पर कब्जा ले लिया है। शनिवार को नगर निगम गुरुग्राम के तहसीलदार, जीएमडीए के कानूनगो समेत राजस्व संबंधित अधिकारियों ने जमीन की निशानदेही कराई। यहां पर करीब 7.18 एकड़ जमीन पर बस डिपो बनेगा और 150 बसों को समायोजित करने की क्षमता होगी। जीएमडीए ने दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (डीआईएमटीएस) को परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया है। एजेंसी बस डिपो के लिए डीपीआर तैयार करेगी। जीएमडीए की मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक आरडी सिंगल ने कहा कि सिटी बस सेवा बेहतर करने के लिए शहर में कई बस डिपो और टर्मिनल का निर्माण की योजना है। न्यू गुरुग्राम में बस डिपो बनाने से द्वारका एक्सप्रेसवे समेत अन्य सेक्टरों में परिवहन सेवा बेहतर होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed