{"_id":"64eae6d2a7cbfcdd280e31e4","slug":"kuber-group-owner-vikas-malu-who-was-injured-in-a-road-accident-is-undergoing-treatment-in-medanta-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikas Malu Accident: 200 के पार थी रोल्स रॉयस की स्पीड, टैंकर से टकराकर बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Malu Accident: 200 के पार थी रोल्स रॉयस की स्पीड, टैंकर से टकराकर बनी आग का गोला
Sun, 27 Aug 2023 11:32 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:32 AM IST
सार
बताया जा रहा है कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की गाड़ी उनका ड्राइवर तस्बीर चला रहा था। माना जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड़ 200 से ऊपर थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पानी दे रहे टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जली कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीते मंगलवार को रोल्स रॉयस ने पेट्रोल टैंकर को टक्कर मारने में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू को मेदांता अस्पताल में उपचार आर के अग्रवाल की रेख-देख में चल रहा है। इस हादसे में उनके कंधे पर चोट आई है। इसके साथ ही गाड़ी में सवार उनके साथ दिव्या नामक महिला का उपचार भी उनके साथ वाले कमरे में चल रहा है। नूंह पुलिस शुक्रवार को उनका बयान लेने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों की ओर से मना किए जाने पर उसका बयान नहीं हो सका।
विज्ञापन
बताया जा रहा है गाड़ी उनका ड्राइवर तस्बीर चला रहा था। जोकि 200 की स्पीड से ऊपर थी। कुबेर ग्रुप के मालिक विकास का शनिवार को बयान लेने पहुंची नूंह पुलिस खाली हाथ ही वापस लौट गई। उनके डॉक्टर ने कहा कि अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
काफिले से हटकर तेज रफ्तार में निकल गई थी रोल्स रॉयस
बीते मंगलवार को अपने काफिले के साथ जयपुर की तरफ जा रहे विकास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर उनके ड्राइवर ने गाड़ी काफिले से अलग होकर गाड़ी तेज रफ्तार में चलानी शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड़ 200 से ऊपर थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर पानी दे रहे टैंकर से टकरा गई। गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ी को हादसे की जगह तक पहुंचने में करीब पांच मिनट लग गए थे।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी टैंकर में मौजूद घायलों को छोड़ कारोबारी को लेकर पहुंचे अस्पताल
घटनास्थल पर पांच मिनट बाद पहुंचे कारोबारी विकास के सुरक्षाकर्मी ने रोल्स रॉयस की गाड़ी का गेट तोड़कर कारोबारी और उसके साथ दिव्या को बाहर निकला। इसके बाद वह दोनों को लेकर मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में टैंकर में सवार तीन युवक हुए घायलों को बचाने के लिए न तो कारोबारी ने सोचा न ही उसके काफिले में मौजूद लोगों ने। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक आदमी अभी गंभीर रूप से घायल हो गया था।