{"_id":"5d729bde8ebc3e93a45fba0c","slug":"koshal-gang-gurgaon-news-noi45969314","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर कौशल की कथित पत्नी पर पुलिस कस रही शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर कौशल की कथित पत्नी पर पुलिस कस रही शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। फरीदाबाद के कांग्रेसी नेता विकास चौधरी हत्याकांड में रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर कौशल के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका मनीषा पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कौशल की बेटी के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने जेल में बंद मनीषा को एक दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में सामने आया कि बेटी के नाम पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने फर्जी तरीके से उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। शुक्रवार को रिमांड पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया।
गुरुग्राम की अपराध शाखा की टीम ने इसी वर्ष दो जून को दिल्ली से गैंगस्टर कौशल की कथित प्रेमिका मनीषा को गिरफ्तार किया था। मनीषा से पूछताछ में सामने आया कि 2016 में बेटी के जन्म के दौरान रेवाड़ी के जीवाराम मेमोरियल अस्पताल में डिलीवरी के लिए दाखिले में अपने पति का नाम पटौदी के गांव जटशाहपुर निवासी विनीत लिखवाया था। 2016 में डिलीवरी के बाद तावडू में इसी वर्ष 27 जनवरी में अर्बन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बच्ची का जन्म होना दिखाया गया। इसके आधार पर तावडू से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र 25 फरवरी 2019 को पंजीकृत करा लिया गया। इस जन्म प्रमाण पत्र में बच्ची के पिता का नाम कौशल व मां का नाम मनीषा लिखा गया है। इसमें पिता का पता राजीव कॉलोनी व मां का बसई गांव गाड़ौली लिखवाया गया है। जबकि रेवाड़ी में बच्ची के जन्म के बाद प्रमाण पत्र रेवाड़ी नगर पालिका में 7 मई 2019 को पंजीकृत हुआ था, वह भी बरकरार है। पुलिस जांच के बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में रेवाड़ी के बावल निवासी सत्यवीर को यादव समेत मनीषा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था जिसमें जुलाई माह में सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक इस पूरे मामले में पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17सी की टीम जांच कर रही थी। जिसमें मनीषा को एछ दिन की प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गयेा। शुक्रवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।