फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Knife stabbed the worker in Laxman Vihar

लक्ष्मण विहार में मजदूर को घोंपा चाकू

Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Knife stabbed the worker in Laxman Vihar
गुरुग्राम। अपने साथियों संग लक्ष्मण विहार के मच्छी मार्केट में गए एक मजदूर पर आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। उनमें से एक हमलावार ने पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूरत नगर निवासी मजदूर राजू ने बताया कि 22 अक्तूबर को वह अपने दो साथियों के साथ लक्ष्मण विहार की मच्छी मार्केट में गया था। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे एक बंगाली नाम के युवक व अन्य पांच उसके साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। जब तक दोस्त बीच-बचाव करते आरोपियों में से एक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। दोस्तों ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। मौके पर आई पुलिस व परिजनों ने मजदूर को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मजदूर की तहरीर पर हमलावरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed