{"_id":"5d4b11328ebc3e6cd710ea93","slug":"king-cobra-reached-to-home-for-food-gurgaon-news-noi453891599","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार के पीछे घर में पहुंचे दो कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार के पीछे घर में पहुंचे दो कोबरा
विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-37डी से कोबरा रेस्क्यू करते वन्य जीव संरक्षक
- फोटो : Gurgaon
शिकार के पीछे घर में पहुंचे दो कोबरा
गुरुग्राम। शिकार की तलाश में इन दिनों वन्य जीव लगातार आबादी के बीच पहुंच रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर दो अलग-अलग स्थानों पर घर में कोबरा सांप घुस गए। सूचना मिलते ही वन्य जीव संरक्षक ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रेस्कयू किया और अरावली में छोड़ दिया।
वन्य जीव संरक्षक अनिल गंडास ने बताया कि बरसात के दिनों में सांप व अन्य जीवों को भोजन आसानी से नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह शिकार के पीछे आबादी के बीच तक पहुंच जाते हैं। सांप मॉनसून के दौरान ही सक्रिय होकर अपने भोजन की तलाश करता है। इसके बाद पूरा सर्दी का मौसम वह एक ही स्थान पर बैठा रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव कालियावास में एक सांप भैंस के लिए भूसा रखने वाले कमरे में घुस गया है। महिलाएं सुबह जब भैंस का दूध निकालने गई तो उन्होंने सांप को भूस-तूड़ा रखने वाले कमरे में जाते देखा। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ा। यह एक कोबरा था जो करीब 5 फुट लंबा था। इसे अरावली में छोड़ा गया।
वहीं, बुधवार दोपहर को सेक्टर-37 डी स्थित रामप्रस्था सोसाइटी के बुकिंग कार्यालय में सांप घुस गया। बुकिंग कार्यालय में रखे ईंट, सीमेंट, पत्थर के बीच काम कर रहे मजदूरों ने जब सांप देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षक को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को काबू किया। उन्होंने बताया कि यह भी एक कोबरा सांप था जिसकी लंबाई 6 फुट से भी अधिक थी। इसे काबू करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इसे भी अरावली में छोड़ा गया है।