फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   kidnnaping threat by letter

दंपती को पत्र भेज बेटे के अपहरण की धमकी

Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
kidnnaping threat by letter
दंपती को पत्र भेज बेटे के अपहरण की धमकी
विज्ञापन

गुरुग्राम। पॉश एरिया डीएलएफ फेज-4 में रहने वाले दंपती को ईमेल व पत्र भेजकर उनके 11 वर्षीय बेटे के अपहरण की धमकी का मामला सामने आया है। धमकी भरे पत्र में आरोपी ने बेटे की फोटो के अलावा उनकी निजी जानकारियां भी भेजी गई है। दंपती का आरोप है कि आरोपी शख्स ने महिला की फेसबुक प्रोफाइल से जानकारियां एकत्रित की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैमिल्टन कोर्ट सोसायटी निवासी रमाकांत खंडेलवाल निजी कंपनी में बतौर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर है। उनकी पत्नी स्वाति खंडेलवाल एक निजी कंपनी में बतौर एचआर हेड के पद पर कार्यरत है। रमाकांत खंडेलवाल ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक जून माह में वह कई दिनों की छुट्टी पर थे, 24 जून को दफ्तर आने पर उसे एक पत्र मिला जिसमें उसके 11 वर्षीय बेटे की फोटो थी। पत्र में हिंदी में टाइप कर धमकी देते हुए लिखा था कि वह मेरे बेटे पर नजर रख रहा है। आरोपी ने बेटे व रिश्तेदार का अपहरण कर जान से मारने की धमकी पत्र में लिखी। खंडेलवाल के मुताबिक धमकी भरे पत्र में डाली गई फोटो उनकी पत्नी की फेसबुक प्रोफाइल से निकाली हुई है जो करीब छह साल पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed