फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Khandsa religious place arson, three accused arrested

Gurugram News: खांडसा के धार्मिक स्थल में आगजनी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Khandsa religious place arson, three accused arrested
थाना सेक्टर-37 क्षेत्र में हुई घटना, देखरेख करने वाले के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पिछले हफ्ते 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा के बाद रविवार की रात को थाना सेक्टर-37 क्षेत्र के खंडासा मंडी में शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल फूंक दिया। पुलिस ने धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है।

धार्मिक स्थल की सात वर्ष से देखरेख करने वाले फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी घसीटा राम ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे धार्मिक स्थल से अपने घर चला गया था। देर रात करीब 1 बजे उसके पास फोन आया कि धार्मिक स्थल से धुआं उठ रहा है। मौके पर जाकर आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से एक कमरे में रखी चादर, प्रसाद और अन्य सामान जल गया। घटना स्थल पर एक टूटी बोतल मिली है इसके विषय में पुलिस मान रही है कि इसी में लाकर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया होगा। मौके पर पहुंची सेक्टर-37 थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक किए। इससे पता चला कि चार-पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले सेक्टर-57, बादशाहपुर, मानेसर, कासन, पटौदी, भोड़ाकलां, राठीवास में दुकानों आदि में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। घसीटा राम ने बताया कि वह इस स्थल पर सात साल के काम कर रहे हैं और यहां हर धर्म के लोग आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed