{"_id":"68e5277c24a2eb887e07ac44","slug":"kartik-month-begins-prabhat-pheri-to-be-taken-out-from-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69233-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक मास शुरू : आज से निकाली जाएगी प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक मास शुरू : आज से निकाली जाएगी प्रभातफेरी
विज्ञापन
गुरुग्राम। कार्तिक का महीना बुधवार से शुरू हो जाएगा। पवित्र मास की शुरुआत के साथ ही शहर के मंदिरों में आज से दीपदान और सुबह प्रभात फेरी निकालनी शुरू हो जाएगी। गीता भवन मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर की ओर से इस महीने में सुबह सबेरे प्रभात फेरी के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गौरी शंकर मंदिर के पंडित डॉ. मनोज शर्मा का कहना है कि बुधवार से कार्तिक माह का शुभारंभ होने जा रहा है। इस माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर, बुधवार को पड़ रही है। सनातन धर्म में कार्तिक के महीने को सबसे पवित्र और पुण्यदायक महीनों में गिना जाता है। इस मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। इस दौरान भजन-कीर्तन करना, दीपदान करना और तुलसी पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है। इस मास में करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। संवाद