फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Janvi and Mahavir stand first in district level yoga competition

Gurugram News: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जानवी और महावीर प्रथम

Tue, 09 Jun 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Janvi and Mahavir stand first in district level yoga competition
10 से 18 वर्ष की श्रेणी में जीते, चार ब्लॉक्स के 48 प्रतिभागियों ने विभिन्न कैटेगरी में लिया हिस्सा
विज्ञापन


गुरुग्राम। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, आयुष विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 10 से 18 वर्ष बालिका श्रेणी में जानवी और बालकों की श्रेणी में महावीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी आरती उपस्थित रही।
प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉक्स से कुल 48 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी क्षमता, संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। मुख्य अतिथि आरती ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है। इस मौके पर योग स्पेशलिस्ट डॉ. भूदेव, योग सहायक अजीत कुमार सोलंकी, योग सहायक जोगिंदर, शिक्षा विभाग से नरेश शर्मा, खेल विभाग से आशीष तथा योगासन संगठन से शालू, ज्योति और अंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
10 से 18 वर्ष बालिका श्रेणी में जानवी प्रथम, आराध्या द्वितीय तथा मिस्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10 से 18 वर्ष बालक श्रेणी में महावीर प्रथम, दक्ष द्वितीय तथा अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। 18 से 55 वर्ष की महिला वर्ग में भूमि ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय तथा संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 18 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में जीतू प्रथम, जीतन द्वितीय तथा स्वयं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed