फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jam imposed for the arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed for the arrest of the accused
सोहना। सोहना कस्बे में 2 माह पूर्व एक महिला ललिता की हत्या में फरार दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने सोहना स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने समझाकर लोगों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन

दो माह पूर्व कस्बे के वार्ड नंबर 17 निकट राम मंदिर में ललिता की मौत हो गई थी। मृतका बल्लभगढ़ की रहने वाली थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अन्य लोगों की मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इससे गुस्साए मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को सोहना पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। तीसरे आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिए हैं। आरोपी अभी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed