फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jam imposed demanding removal of contaminated water

Gurugram News: दूषित पानी की निकासी की मांग को लेकर लगाया जाम

Fri, 01 Dec 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed demanding removal of contaminated water
जोनियावास-ताजनगर को जोड़ने वाली सड़क पर बाधित रहा ट्रैफिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। गांव ताजनगर में बृहस्पतिवार को जोनियावास-ताजनगर को जोड़ने वाली सड़क पर लोगों ने जाम लगा दिया। इस मार्ग पर दूषित पानी की निकासी की मांग को लेकर गांव वाले लंबे समय से अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने यातायात जाम कर दिया। पुलिस ने यातायात बाधित करने पर सरपंच सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार दल बल के साथ लोगों को समझाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान पर अड़े रहे। गांव में रहने वाले लखमीचंद, राजेंद्र सिंह, बलजीत, करण, मेजर रामनिवास, सूबे पंच जोनियावास, सरपंच शिव, विजय पाल मास्टर ने बताया कि ताजनगर गांव में काफी समय से दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण गांव में बुरा हाल है। गलियां व सड़कें गंदगी से अटी पड़ी हैं। गंदगी से अटे रास्तों से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना, महिलाओं का पेयजल भरकर लाना हर काम परेशानी भरा हो गया है। गंदगी व कीचड़ में गिरकर बच्चे और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं। अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। सरपंच शिव का कहना है कि वाटर सप्लाई की लाइन लीकेज के कारण पानी रास्ते में भर जाता है।ग्रामीणों का कहना था कि गांव के गंदे पानी को साफ कराना ही समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए निकासी की स्थायी व्यवस्था करें। थाना प्रभारी द्वारा जल्द ही अधिकारियों से बात करके समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर ही ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed