फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   IT manager crushed by car to death over parking dispute in Gurugram

गुरुग्राम में मर्डर: आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या, पड़ोसी ने इस वजह से मार डाला; बंगलूरू में करते थे जॉब

Tue, 14 May 2024 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 May 2024 01:24 PM IST
सार

गुरुग्राम में आईटी मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ऋषभ बंगलूरू में नौकरी करते थे। छुट्टियां मनाने भाई के पास गुरुग्राम आए हुए थे।

विज्ञापन
IT manager crushed by car to death over parking dispute in Gurugram
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के साउथ सिटी-दो में पार्किंग के विवाद में रविवार देर रात आईटी कंपनी के मैनेजर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि ऋषभ जसूजा बंगलूरू में आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके पीजी संचालक भाई रंजक जसूजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


हमले में ऋषभ की मां और रंजक को भी चोटें आईं हैं। सेक्टर 49 स्थित साउथ सिटी दो के डी-ब्लॉक में 112 नंबर में राजस्थान के गंगानगर निवासी रंजक पीजी चलाते हैं। ऋषभ छुट्टियां बिताने के लिए मां के साथ गुरुग्राम आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात 11 बजे कार खड़ी करने के लिए पड़ोस में रहने वाले मनोज भारद्वाज से झगड़ा हो गया। रंजक और उनकी मां ने बीच बचाव किया तो मनोज ने दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। इसी बीच शोरगुल सुनकर ऋषभ वहां आ गए। 

उन्होंने विरोध किया तो मनोज ने उन पर कार चढ़ा दी। ऋषभ खुद को बचाते हुए पहले कार के बोनेट पर लटक गए। लेकिन आरोपी ने झटका देकर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनपर कार चढ़ा दी। इससे ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।

सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed