फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is a collective responsibility to make Gurugram free from waterlogging: Rao Narbir

गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना सामूहिक जिम्मेदारी : राव नरबीर

Sun, 27 Apr 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
It is a collective responsibility to make Gurugram free from waterlogging: Rao Narbir
कैबिनेट मंत्री ने बैठक कर जलभराव निवारण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मंत्री राव नरबीर सिंह ने जिले में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किए जा रहे उपायों के दृष्टिगत शनिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में अब तक की प्रगति का आकलन करने, चुनौतियों का समाधान करने के लिए अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम को जलभराव से मुक्त करना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निगम व प्राधिकरण ने जलभराव के जो भी क्रिटिकल पॉइंट्स चिन्हित किए हैं, उन प्रत्येक पॉइंट्स पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने पानी की निकासी के लिए आवश्यक उपायों को प्राथमिकता देने और समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए स्थायी समाधान निकालने की सलाह दी। निगम व प्राधिकरण के अधिकारी जलभराव को लेकर किए जा रहे उपायों व उसकी प्रगति रिपार्ट निरन्तर उनके कार्यालय तक भिजवाना सुनिश्चित करें। जिन स्थानों पर ड्रेन इनलेट मिसमैच है, उसके लिए दोनों विभाग मिलकर काम करें। राव ने संबंधित अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम की तर्ज पर छोटे सीवरेज नेटवर्क की सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राव नरबीर सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में स्थित 41 माइक्रो एसटीपी प्लांट की कार्यप्रणाली की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तलब करते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 दिन में सभी एसटीपी की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed