फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Islamic gathering begins, millions will participate

Gurugram News: इस्लामिक जलसे की शुरुआत, लाखों लोग होंगे शामिल

Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Islamic gathering begins, millions will participate
जलसा स्थल के बाहर व्यवस्थाओं में लगे लोग।
तबलीगी जमात के अमीर हजरत मौलाना शाद की तकरीर सुनने देश के कोने-कोने से पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। नई-तिरवाड़ा गांव के बीच शनिवार से तीन दिवसीय इस्लामिक जलसे की शुरुआत हो गई। जलसे के पहले ही दिन सुबह से ही दूर-दराज़ इलाकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। आयोजन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और अनुमान लगाया जा रहा है कि जलसे में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। जलसे में तबलीगी जमात के अमीर हजरत मौलाना शाद सुबह तकरीबन 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनकी तकरीर सुनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचे हैं।

जलसे में आने वाले लोगों के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। खाने-पीने, ठहरने और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए आयोजकों ने एक हजार से अधिक वालंटियर तैनात किए गए हैं, जो वाहनों की आवाजाही से लेकर श्रद्धालुओं की मदद तक हर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरे आयोजन में सहयोग दिया जा रहा है। जलसे में मौजूद लोगों का कहना था कि मेवात हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। तिरवाड़ा में आयोजित यह इस्लामिक जलसा भी उसी भाईचारे और मोहब्बत की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक
इस जलसे की सबसे खास बात यह रही कि यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। तिरवाड़ा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हिंदू समाज से जुड़े कई लोग भी सेवा भावना के साथ हिस्सा ले रहे हैं। पुन्हाना निवासी राजेश गर्ग ने चावल कंपनी के साथ मिलकर यहां स्टाल लगाया है। जलसे में आने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लायशा कंपनी की वेज बिरयानी की व्यवस्था की है। राजेश गर्ग की ओर से तीनों दिनों तक करीब 75 पतीले बिरयानी तैयार कर जलसे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को वितरित की जाएगी। शहर में जलसे के रास्ते में लाइटिंग व पुन्हाना से जलसा स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए समाजसेवी राजू नैवानियां ने तीस ऑटो सहित पांच कारों का इंतजाम किया है जो पुन्हाना शहर से जलसा तक लोगों को निशुल्क पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा नगरपालिका क्षेत्र में साफ सफाई से लेकर पानी के छिड़काव का पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहब्बत की चाय से मिला प्यार का पैग़ाम
बूम सैफ फाउंडेशन की टीम ने जलसे स्थल पर ‘मोहब्बत की चाय’ का स्टॉल लगाया है। फाउंडेशन के सदस्य समय सिंह और विजय कुमार ने बताया कि वे देश में फैल रही नफरत की हवा को खत्म कर प्रेम और एकता का संदेश देने आए हैं। समय सिंह ने कहा, आज जब कई जगहों पर धर्म के नाम पर दीवारें खड़ी की जा रही हैं, ऐसे में मेवात की यह भूमि मिसाल पेश कर रही है। हम यहां मोहब्बत की चाय पिलाने और मोहब्बत का पैग़ाम देने पहुंचे हैं।


27 अक्तूबर को होगी ऐतिहासिक दुआ
जलसे के अंतिम दिन 27 अक्तूबर को सामूहिक दुआ रखी जाएगी, जिसमें पूरी दुनिया से फैल रही बुराइयों को खत्म करने और हिंदुस्तान में अमन, शांति व भाईचारे की दुआ मांगी जाएगी। अनुमान है कि इस मौके पर लाखों लोग एक साथ हाथ उठाकर दुआ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed