फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investigation into UP Police constable recruitment paper leak case reaches Gurugram

Gurugram News: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले की जांच गुरुग्राम तक पहुंची

Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Investigation into UP Police constable recruitment paper leak case reaches Gurugram
परीक्षा से दो दिन पहले गुरुग्राम के रिसॉर्ट में रटाए गए थे उत्तर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को हुए भी 25 दिन बीत गए हैं, लेकिन इस परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने का खुलासा अब हो रहा है। इस पेपर को लीक करने वाले गिरोह का सरगना भी हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला एवं दिल्ली पुलिस का सिपाही महेंद्र शर्मा बताया जा रहा है। जिसे यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार भी किया है। हरियाणा एसटीएफ भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। मानेसर के रिसॉर्ट में गत 15 फरवरी को परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बसों में भरकर लाए गए थे और यहां पर ही उन्हें लीक हुए पेपर की आंसर की रटाई गई थी। लेकिन गुरुग्राम पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।गुरुग्राम के मानेसर स्थित रिसॉर्ट में गत 15 फरवरी को 25 से 30 बसों में भरकर अभ्यर्थियों को लाया गया था। बसों में भरकर लाए गए अभ्यर्थियों के मोबाइल भी पहले ही जमा करा लिए गए, और सात लाख रुपए की एवज में परीक्षा से पहले पेपर को रटने के लिए जमीन पर बैठाकर क्लास लगाई गई। इस रिसॉर्ट का फोटो भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वायरल हो रहा है। यूपी एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार इस पेपर को रटाने के लिए गुरुग्राम के रिसॉर्ट में लाने की जिम्मेवारी दिल्ली पुलिस के ही कांस्टेबल विक्रम ने ले रखी थी। जबकि इस मामले में महेंद्र शर्मा इस गिरोह को लीड कर रहा था। गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed