{"_id":"5dee8a4e8ebc3e88010662fe","slug":"interfering-in-a-property-dispute-gangester-kausal-murder-gurgaon-news-noi478251122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप करने पर हुई गैंगस्टर अशोक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप करने पर हुई गैंगस्टर अशोक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी विवाद में हस्तक्षेप करने पर गैंगस्टर अशोक की हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पारिवारिक और प्रॉपर्टी विवाद में हस्तक्षेप करने पर गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों नरेंद्र उर्फ सोनू (32) व रोहित उर्फ बॉबी (23) को मित्राऊ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि राठी उनके पारिवारिक मामलों में दखल देकर उन पर दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीत पाल ने बताया कि अपराध शाखा बिलासपुर ने सूचना के आधार पर आरोपियों को सूचना के आधार पर रविवार रात को काबू किया है। पूछताछ में आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से जमीन का सौदा कर साढ़े 3 लाख रुपये बयाना लिया था। जमीन खरीदने वाला व्यक्ति निर्धारित तारीख पर रजिस्ट्री नहीं करवा सका। जमीन का सौदा करने वाले व्यक्ति ने 3.50 लाख रुपये वापस लेने के लिए गैंगस्टर अशोक राठी से संपर्क कर उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।
वहीं, आरोपी रोहित उर्फ बॉबी ने पूछताछ में बताया कि परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है। बॉबी अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था। उसके परिवार ने जमीन का फैसला करने के लिए गैंगस्टर से संपर्क कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस पर रोहित ने एक अन्य साथी सलीम के साथ मिलकर वारदात वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। योजना के तहत वह उसके घर गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि 15 नवंबर को उन्होंने गैंगस्टर को मैसेज किया था। इसमें उन्होंने फैसला करने की बात कहते हुए मिलने का समय मांगा था। गैंगस्टर ने जवाब में 16 नवंबर की सुबह उन्हें अपने घर पर बातचीत के लिए बुलवा लिया था। बातचीत के दौरान सोनू व बॉबी कमरे में जाकर बैठ गए और फैसले की बात करने लगे, लेकिन सलीम खड़ा रहा। बात शुरू होने के 5 से 10 मिनट में ही सलीम ने गैंगस्टर पर कट्टे से फायर कर दिया जिसके बाद सोनू ने पिस्टल से 5 राउंड फायर किए जबकि बॉबी ने भी उस पर कट्टे से फायर कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद राजस्थान में घूमते रहे आरोपी
पूछताछ में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से जयपुर गए। उन्होंने अपनी गाड़ी छोड़ दी और ट्रेन से जोधपुर, उदयपुर, महाराष्ट्र में बांद्रा, पुणे, कोल्हापुर, शोलापुर गए और बाद में वापस आ गए।
तीसरे आरोपी ने किया था हथियार का इंतजाम
आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार का इंतजाम तीसरे साथी सलीम ने किया था। सलीम ने 30 हजार रुपये में पिस्टल व 3-3 हजार रुपये के दो कट्टे खरीदे थे।