फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Institutional deliveries in the district have risen to 93.3%

Gurugram News: जिले में संस्थागत प्रसव बढ़कर 93.3% तक पहुंचा

Fri, 22 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Institutional deliveries in the district have risen to 93.3%
-डीटीएफ और एनएचएम बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सेवाओं की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। लघु सचिवालय नूंह स्थित सभागार में जिला टास्क फोर्स ऑन पीसी-पीएनडीटी, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की गवर्निंग बॉडी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत योजना तथा पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।




बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 में फरवरी तक जिले में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़कर 93.3 प्रतिशत हो गया है, जबकि गृह प्रसव में कमी दर्ज की गई। गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण और चौथी एएनसी जांच में भी सुधार देखने को मिला। अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने तथा सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि जिले में 6 सीएचसी, 17 पीएचसी और 111 सब सेंटर कार्यरत हैं। पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत एमटीपी सेंटरों की नियमित जांच और संदिग्ध मामलों के ऑडिट के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed