फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Indo-Tibetan Cooperation Forum performed

भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने प्रदर्शन किया

Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Indo-Tibetan Cooperation Forum performed
गुरुग्राम। पाक अधिकृत कश्मीर और चीन अधिकृत कश्मीर की जमीन को मुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारत-तिब्बत सहयोग मंच ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने डाकखाना चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी फूंका। भारत-तिब्बत सहयोग मंच के संरक्षक व आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम 1 सितंबर से 15 अक्तूबर तक देशभर में हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने दोनों देशों का संयुक्त रूप से पुतला बनाकर दोनों देशों के झंडे लगाकर उसका दहन किया। प्रदर्शन के दौरान भारत-तिब्बत सहयोग मंच के साथ आए सदस्यों ने हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर और तिब्बत को कब्जा मुक्त करो जैसे नारे लगाए गए। भारत के प्रधानमंत्री तक पाक अधिकृत कश्मीर व चीन अधिकृत कश्मीर की आजादी की मांग पहुंचाने के लिए मंच की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चंदन मुंजाल, विनोद वर्मा, सुनील तंवर, कुलभूषण भारद्वाज, कृष्ण तंवर, परमिंदर कटारिया, मंगतराम बागड़ी, गगनदीप चौहान, अजय जैन, अनिल हिंदू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed