{"_id":"5e8381108ebc3e76a420fa73","slug":"indians-returned-from-italy-received-investigation-report-permission-to-go-home-gurgaon-news-noi5022439181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली से लौटे भारतीयों को मिली जांच रिपोर्ट, घर जाने की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटली से लौटे भारतीयों को मिली जांच रिपोर्ट, घर जाने की इजाजत
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर स्थित सेना के कैंप में रह रहे इटली से लौटे भारतीय नागरिकों को सेना की तरफ से स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट दे दी गई है। सभी स्वस्थ हैं। सभी को निजी साधनों व प्रशासन से पास बनवाकर घर जाने की भी छूट दे दी गई है। हालांकि, पीएमओ से मिले आदेश का हवाला देते हुए सेना के उच्च अधिकारियों ने इटली से लौटे भारतीयों को 14 अप्रैल तक खुद उनके घरों तक पहुंचाने से इनकार किया है।
वहीं, जांच रिपोर्ट मिलने व कोरोना निगेटिव होने के बाद से ही सभी भारतीय घर जाने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास करने में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि मानेसर स्थित सेना के कैंप में रह रहे भारतीय नागरिकों की समस्या को अमर उजाला ने बीते रविवार व मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सेना के कैंप में रह रही महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को सेना के उच्चाधिकारी कैंप में पहुंचे और सभी को उनकी 14 दिन के बाद स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट प्रदान की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल फिटनेस के आधार पर अब शिविर में रह रहे लोग अपने निजी साधनों से घर जाने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं, पीएमओ के आदेश का हवाला देते हुए सेना द्वारा भारतीयों को उनके घर भेजे जाने से इनकार किया। उल्लेखनीय है कि बीते 11 मार्च को 80 भारतीय नागरिकों को इटली से लाकर मानेसर स्थित सेना के कैंप में ठहराया गया था।
विज्ञापन
महिलाओं ने उठाया था अव्यवस्थाओं का मुद्दा
बीते 20 दिन से सेना के कैंप में ठहरीं महिलाओं ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान 18 दिन बाद भी कोरोना की जांच रिपोर्ट न मिलने, उचित चिकित्सकीय सुविधाओं के न मिलने की शिकायत की थी। महिलाओं ने एक सुर में मांग की थी कि 14 दिन के लिए उनको लाया गया था। अब 18 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में उनको घर भेजने का प्रबंध किया जाना चाहिए।