फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Independence day entry of big vehicles will be closed in Delhi only after 12 o clock

Independence Day: आधी रात से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री, बंद रहेगी मेट्रो, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 09 Aug 2022 09:14 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 09:14 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की ओर से मिली गाइडलाइन पर पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को केएमपी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सीमा को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्ग पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Independence day entry of big vehicles will be closed in Delhi only after 12 o clock
दिल्ली गरुग्राम बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस के साथ हुई समन्वय बैठक के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के लिए योजना तैयार कर ली है। जिसमें 14 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से ही बड़े वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद होगा। ध्वजारोहण समाप्त होने के बाद 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे के बाद ट्रैफिक चालू किया जाएगा। दिल्ली में उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनका जाना आवश्यक होगा। इसके साथ ही दिल्ली में प्रवेश करने वालों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। स्वतंत्रता दिवस को दिल्ली जाने वाली मेट्रो के प्रमुख स्टेशन बंद रहेंगे। जिसे दो बजे के बाद चालू किया जाएगा। 

विज्ञापन

रात्रि गश्त अभियान से लेकर दिन में वाहनों की चेंकिग
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। रात्रि गश्त अभियान से लेकर दिन में वाहनों की चेंकिग की जा रही है। पुलिस आयुक्त रामचंद्रन दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनसीआर के पुलिस अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक में शामिल हो चुके हैं।

यहां लगेंगे पुलिस नाके

  • दिल्ली- आया नगर बॉर्डर, दिल्ली-सिरहौल बॉर्डर, दिल्ली-कापसहेड़ा बॉर्डर, दिल्ली-बजघेड़ा बॉर्डर प्रमुख हैं। 

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस सघन जांच कर रही है। इसके साथ ही ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जिसे दिल्ली पुलिस के समन्वय के साथ लागू किया जाएगा। -कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed