{"_id":"68b09ee8d7206a60fe0328cc","slug":"incrochment-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105865-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दोहा में 6 घंटे गरजा बुलडोजर, 22 अवैध कब्जे जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दोहा में 6 घंटे गरजा बुलडोजर, 22 अवैध कब्जे जमींदोज
विज्ञापन
: गांव की मुख्य फिरनी के रास्तों पर सालों से पसरा हुआ था अतिक्रमण, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई।
: ग्राम पंचायत की ओर से वर्ष 2024 में कोर्ट में दाखिल किया गया था केस।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गुरुवार को खंड के गांव दोहा में गांव की फिरनी के रास्ते पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई । जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत दोहा द्वारा18 जुलाई 2024 को फिरोजपुर झिरका की अदालत में गांव की फिरनी पर पसरे अतिक्रमण को लेकर एक केस दायर किया था। करीब साल भर के अंतराल के बाद माननीय अदालत ने पंचायत के हक में फैसला देते हुए प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए, जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीओ पंचायत राज बच्चू सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पीले पंजे की सहायता से अवैध अतिक्रमण का हटाया गया।
लगभग 6 घंटे की कार्रवाई में पीले पंजे ने फिरनी के रास्ते में बने पक्के अवैध निर्माण को भी जमींदोज कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि आजाद ने बताया कि लंबे समय से गांव की फिरने के रास्ते पर लोगों द्वारा अवैध रूप से मकान बनाए गए थे। कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल की गई थी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा फिरने के रास्ते को पक्का किया जाए, इस बाबत सरकार द्वारा राशि भी पंचायत के खातों में भेजी गई थी। जिस पर ग्राम पंचायत दोहा द्वारा जो महा ग्राम पंचायत है टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य शुरू कराया गया। लगभग चार-पांच महीना पूर्व टेंडर लगाने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसको लेकर माननीय अदालत के आदेश के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 6 घंटे तक 22 पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।