फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Increased patients in Kovid hospitals

कोविड अस्पतालों में बढ़े मरीज

Fri, 18 Sep 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Increased patients in Kovid hospitals
कोविड अस्पतालों में बढ़े मरीज
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में जितनी तेजी से नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं, उसी गति से कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब जिले के निजी कोविड विशेष अस्पतालों में कुल 25 मरीज हैं, जबकि सरकारी कोविड केंद्रों को भी लगाया जाए तो कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है।
प्रशासन ने निजी 3 अस्पतालों को कोविड अस्पताल के तौर पर नामित कर रखा है। इनमें पार्क अस्पताल, एसजीटी मेडिकल कॉलेज व मीडियोर अस्पताल शामिल हैं। इनमें 25 मरीज हैं। कोविड हेल्थ सेंटर में 193 मरीज हैं। मालूम हो कि जिले में 2700 से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 2500 से ज्यादा होम आइसोलेट हैं। प्रशासन के बनाए आइसोलेशन सेंटर में रहने के लिए मरीज ज्यादा इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन के 7 आइसोलेशन सेंटर में अब तक कुल 36 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों में सिर्फ 6 गंभीर रोगी
गंभीर मरीजों के मामले में जिले की स्थिति काफी बेहतर है। जिले में सिर्फ 6 कोरोना संक्रमित ही ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। इनमें भी सिर्फ तीन ही वेंटिलेटर और तीन मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आरव अस्पताल, नारायणा अस्पताल व पारस अस्पताल में दो-दो गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से एक-एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट व एक-एक मरीज वेंटिलेटर पर हैं। प्रदेश में कुल गंभीर मरीजों की संख्या 374 है। इनमें से 313 ऑक्सीजन सपोर्ट व 61 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed