फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Increase speed in detecting electricity theft - A Srinivas

Gurugram News: बिजली चोरी पकड़ने में तेजी लाएं - ए श्रीनिवास

Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Increase speed in detecting electricity theft - A Srinivas
रेवाड़ी और नारनौल की ऑपरेशनल रिव्यू बैठक में समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के स्थानीय कार्यालय में रेवाड़ी और नारनौल ऑपरेशन सर्कल की ऑपरेशनल समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने दोनों सर्कल के आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की कार्य प्रगति का आंकलन किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि चोरी पकड़ने के कार्य में तेजी लाएं और जमा होने वाली राशि में भी बढ़ोतरी हो। प्रबंधकीय व्यवस्था के अनुसार कार्य किए जाएं। लाइन लॉस को कम किया जाए


अप्रैल तक चालू होंगे 10 नए सबस्टेशन
बैठक में बताया गया कि रेवाड़ी सर्कल का एक सबस्टेशन 33 केवी धवाना फरवरी में चालू कर दिया जाएगा और सेक्टर 10 के पावर हाउस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगा दिया जाएगा। रेवाड़ी जिले के 4 और नारनौल के 6, 33 केवी सबस्टेशन अप्रैल के अंत तक चालू कर दिए जाएंगे। इसमें रेवाड़ी के भांडोर, लिलोड, जखाला और सेक्टर 18 का सबस्टेशन और नारनौल के देवास, बलाना, मेहरामपुर, कटकई, छाजियावास चीनडालिया सबस्टेशन शामिल हैं। बैठक में डीएचबीवीएन के निदेशक विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल, एसई कृष्ण स्वरूप, एसई रेवाड़ी प्रदीप कुमार चौहान, एसई नारनौल जोगिंदर हुड्डा, मॉनिटरिंग कार्यकारी अभियंता प्रदीप ढुल, रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता कुलदीप नेहरा, विजय पाल, धर्मेंद्र रूहिल, नारनौल के कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह, रणबीर सिंह सहित अन्य कार्यकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed