{"_id":"68d53eebd34d0e360e0a6668","slug":"increase-in-fever-patients-platelet-deficiency-forcing-them-to-be-admitted-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68203-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बुखार के मरीजों में इजाफा, प्लेटलेट्स की कमी के कारण करने पड़ रहे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बुखार के मरीजों में इजाफा, प्लेटलेट्स की कमी के कारण करने पड़ रहे भर्ती
सार
गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में हाल ही में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें कई मरीजों में प्लेटलेट्स की गंभीर कमी पाई गई, जिससे उन्हें भर्ती करना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग समय रहते जांच और पौष्टिक आहार की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में 2763 मरीज पहुंचे, जिनमें 400 बुखार से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हाल के दिनों में सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में कुल 2,763 मरीज पहुंचे, जिनमें से लगभग 400 मरीज बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों के अनुसार, इन मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य स्तर से काफी कम पाई जा रही है, जिससे बुखार ठीक होने में अधिक समय लग रहा है।
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा 1.50 लाख से 4.50 लाख प्रति माइक्रोलीटर होनी चाहिए लेकिन कई मरीजों में यह संख्या 20 से 30 हजार तक गिर गई है। ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही हैं। डॉक्टर मरीजों को पपीता, कीवी, अनार, नारियल पानी व अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रहे हैं, जिससे शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ें। स्वास्थ्य विभाग लोगों से आग्रह कर रहा है कि बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं और खुद दवा लेने से बचें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय
-पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाता है। दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं
-कीवी और संतरा- विटामिन सी से भरपूर ये फल इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और प्लेटलेट्स को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं।
-अनार-आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ प्लेटलेट्स को भी सुधारता है।
-नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ यह इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है, जो रिकवरी में सहायक है।
-पालक और ब्रोकली फोलेट और विटामिन से भरपूर ये हरी सब्जियां प्लेटलेट्स निर्माण में मदद करती हैं।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
इन दिनों वायरल तेजी से फैल रहा है, जिससे मरीजों में प्लेटलेट्स की भारी कमी देखी जा रही है। ऐसे में समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से परहेज करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले भोजन लें।-डाॅ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल