फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Income Tax Department raids on County Builder Group's premises

Gurugram News: काउंटी बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids on County Builder Group's premises
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नोएडा में सबसे महंगे फ्लैट बेचने वाले काउंटी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम का छापा जारी है। जांच टीम ने बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुग्राम, नोएडा स्थित बिल्डर ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुग्राम के सेक्टर-88 में काउंटी का एक प्रोजेक्ट है।
आयकर विभाग की टीम ने अब तक कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया है और उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है। छापामारी की कार्रवाई लंबी चलने की संभावना है। आयकर विभाग ने छापेमारी करके दस्तावेज जुटाए हैं। कंपनियों के वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यह छापामारी की गई है। आयकर विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। आयकर विभाग की दो दर्जन से ज्यादा टीमें नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित अन्य ठिकाने पर छापेमारी कर जानकारियां जुटा रही हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रुप की ओर से फ्लैट की खरीद-फरोख्त में कैश ट्रांजेक्शन किया गया। कोलकाता में सेल कंपनियां बनाकर पैसे को डायवर्ट किया गया, जिसके साक्ष्य आयकर विभाग को मिले हैं। संदेह है कि कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है, जिससे टैक्स चोरी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed