{"_id":"61f57b33d48f0a0af1776604","slug":"in-the-third-wave-corona-hit-those-who-were-already-sick-gurgaon-news-noi629401344","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में उन्हीं पर पड़ी कोरोना की मार, जो थे पहले से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में उन्हीं पर पड़ी कोरोना की मार, जो थे पहले से बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना की तीसरी लहर का असर अब भले ही कम होने लगा हो लेकिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी जिले में संक्रमण के कारण तीन मरीजों की मौत हुई और 1338 नए मरीज मिले, जबकि 2020 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, टीकाकरण अभियान का अच्छा असर देखने को मिला है और तीसरी लहर मेें सिर्फ उन्हीं की मौत हुई है जो पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक माह में 30 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 28 मरीज ऐसे थे जो पहले से ही डायबिटीज, हार्ट, लीवर, हाइपरटेंशन, शुगर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उसमें भी लगभग 80 फीसदी मरीजों की आयु 60 साल से ज्यादा थी और इनमें उम्र संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। 3 मरीजों की मौत के बाद अब संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 957 पर पहुंच गया है। इसमें से 639 मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। 2020 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद कुल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर अब 7706 पर आ गई है तो वहीं मरीजों का पॉजिटिविटी रेट कम होकर अब 19.07 फीसदी पर आ गया है।
कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा
29 दिसंबर तक की स्थिति
कुल संक्रमिकों की मौत - 927
इतने थे पहले से बीमार - 611
इनमें गंभीर बीमारी नहीं - 316
29 जनवरी तक की स्थिति
कुल संक्रमितों की मौत - 954
इतने थे पहले से बीमार - 639
इनमेें गंभीर बीमारी नहीं - 318
टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रति हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रमण से लड़ने में भी हम और सक्षम होते हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का भी हमें हर हाल में पालन करना है।
विज्ञापन
- डॉ. यश गर्ग, जिला उपायुक्त गुरुग्राम