{"_id":"60ddfdf38ebc3e735d28f897","slug":"in-the-campaign-more-people-got-vaccinated-than-the-target-gurgaon-news-noi5909873162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान में लक्ष्य से ज्यादा लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान में लक्ष्य से ज्यादा लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में टीकाकरण की रफ्तार तेज कर दी गई है। इसी क्रम में माह के पहले ही दिन बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में महाअभियान चलाया गया, जिसमें लक्ष्य से ज्यादा 51241 लोगों को टीका लगाया गया। इससे पहले पिछले 21 जून को भी टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया गया था। हालांकि, इस दौरान कहीं पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। सबसे ज्यादा स्थिति हुडा सिटी सेंटर पर खराब रही, जहां कतार में लगे लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
बृहस्पतिवार को टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही लाभार्थियों की लंबी कतार दिखी, लेकिन सभी को टीका लगा दिया गया। हालांकि, तिगड़ा स्वास्थ्य केंद्र एक ऐसा शासकीय केंद्र रहा जहां कड़ी धूप व गर्मी में कतार में खड़े रहने के बावजूद टीका न लग पाने पर लोगों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं, पटौदी व सोहना के कुछ ग्रामीण केंद्रों पर भी कुछ समय के लिए अव्यवस्थाओं की स्थिति बनी, लेकिन बाद में सभी जगह हालात सामान्य हो गए। महाअभियान के दौरान विदेश जाने वाले 35 यात्रियों ने भी 28 दिन के अंतराल पर टीके की दूसरी डोज लगवाई।
कड़ी धूप में लगी लंबी कतार
गर्मी व कड़ी धूप के बावजूद टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थी डटे रहे। लगभग सभी केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान के तहत 50 हजार लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा 51241 लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया गया।
विज्ञापन
टीकाकरण में टॉप पर गुरुग्राम जिला
टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम जिला शुरुआत से ही प्रदेश में टॉप पर बना हुआ है। इसी के साथ अब टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1426 475 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक सुबह 8 से शाम 5 बजे तक टीका लगाया गया। हालांकि, कई केंद्रों पर पहले से कतार में खड़े लोगों को शाम 5 बजे के बाद भी टीका लगाया गया।
8334 को लगी दूसरी डोज
शासकीय केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 43,314 व निजी केंद्रों पर 7927 लोगों को टीका लगा। वहीं, 42907 को टीके की पहली डोज व 8334 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। बृहस्पतिवार को 18-44 आयु वर्ग में 38778 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 12066 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 119 स्वास्थ्यकर्मियों व 278 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया।
------
मंगू सिंह ने किया टीकाकरण का शुभारंभ
गुरुग्राम। जिले में पहली बार बृहस्पतिवार को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर का शुभारंभ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) मंगू सिंह व गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने किया। प्रत्येक केंद्र की तरह ही यहां पर भी लोगों को बिना किसी पूर्व पंजीकरण के निशुल्क कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहले दिन 333 लोगों को हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर सुबह से ही लाभार्थियों की लंबी कतार दिखी, लेकिन सामाजिक दूरी का किसी भी तरीके से पालन नहीं किया गया। वहीं, मेट्रो पकड़कर अपने गंतव्य के लिए जाने वाले कई यात्रियों ने भी टीकाकरण की जानकारी मिलने पर पहले कतार में खड़े होकर टीका लगवाया और फिर बाद में अपने गंतव्य को रवाना हुए।