{"_id":"6175c24d0d0a86527b15d451","slug":"imam-forced-to-chant-jai-shri-ram-two-arrested-gurgaon-news-noi612226739","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम से जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम से जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाया, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गांव झाड़सा में रहने वाले इमाम से शनिवार को ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इमाम की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ के बाद जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-39 स्थित गांधी कॉलोनी निवासी इमाम अब्दुल हसीब ने कहा कि वह गांव झाड़सा में जा रहा था। इसी दौरान दीपक सैनी और एक अन्य ने उसे रोका और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए कहा। इमाम के मुताबिक, उसने मना किया तो दोनों ने दबाव बनाते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे।
आरोप है कि उन्होंने इमाम पर दबाव बनाकर जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। उन दोनों से छूटने के बाद उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि इमाम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपी दीपक सैनी व उसके साथी को गिरफ्तार कर जांच में शामिल कर लिया गया है।