फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal liquor consignment caught

Gurugram News: अवैध शराब की खेप पकड़ी

Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor consignment caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात सहायक उप-निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त में नूंह-सोहना रोड पर केएमपी पुल के नीचे मौजूद थे ।

उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक गाड़ी ट्रक चालक अपने ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर बेचने के लिए केएमपी रोड कुण्डली से पलवल होते हुए बिहार जाएगा । सूचना के आधार पर टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर नाकेबंदी की गई। कुछ समय बाद उक्त गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम ने रोककर उसके चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र आईदान सिंह निवासी दुन्गरा जिला बाढ़मेर राजस्थाना बताया ।
विज्ञापन


नियमानुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में प्लाईवुड के नीचे अंग्रेजी शराब की अलग-2 मार्का की कुल 778 पेटी ( 9336 बोतल ) अवैध शराब भरी हुई थी। कागजात मांगने पर चालक ने जोधपुर राजस्थान से सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल की बनी प्लाईवुड की एक फर्जी बिल बिल्टी पेश की आैर बरामद शराब के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर थाना रोजकामेव में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक अशोक कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed