{"_id":"69f33a83aa3c078e1008f032","slug":"illegal-garbage-dumping-in-imt-manesar-has-created-problems-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86429-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमटी मानेसर में अवैध कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमटी मानेसर में अवैध कचरा डंपिंग से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर एक में खाली जमीन पर लगातार निर्माण का मलबा डाला जा रहा है जिससे इलाके के लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले दो महीनों से यहां मलबा व उद्योगों निकला वेस्ट डंप करने की गतिविधि लगातार जारी है।
लोगों का कहना है कि रात के समय कुछ वाहन चालक चुपके से आते हैं और यहां मलबा फेंककर चले जाते हैं। इसके कारण आसपास गंदगी बढ़ती जा रही है और इलाके का वातावरण भी खराब हो रहा है। लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में नगर निगम को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक न तो कोई कार्रवाई हुई है और न ही यहां से कूड़ा उठाया गया है। लगातार कचरा जमा होने से इलाके में प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने का खतरा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस पर रोक लगाई जाए और साफ-सफाई करवाई जाए।
वर्जन-- --
पिछले तीन महीनों से यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। -ओमप्रकाश यादव, पूर्व चेयरमेन
सुबह जब लोग टहलने निकलते हैं, तो रास्ते में पड़े कूड़े की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। -शशि पाल यादव, निवासी

वर्जन