{"_id":"64a995f4d6ef339d02083d2b","slug":"illegal-felling-of-wood-in-aravalli-mountains-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-699394-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली पहाड़ों में अवैध रूप से काटी जा रहीं लकड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली पहाड़ों में अवैध रूप से काटी जा रहीं लकड़ियां
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन खत्म होती जा रही है पहाड़ों की हरियाली
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। तिजारा (झिर) रोड पर स्थित अरावली की वादियों में शहर एवं आसपास गांवों के लोग वन विभाग की अनदेखी के चलते लकड़ियों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। ज्यादातर महिलाएं लकड़ियां अपने घरों में चूल्हा जलाने के इस्तेमाल के कार्य में ले रही हैं, लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से लकड़ियों को बदस्तूर काटने में लगे हुए हैं। जिसकी वजह से अरावली पहाड़ों की हरियाली दिन-प्रतिदिन खत्म होती जा रही है। शहर के कुछ मौजिज लोगों का कहना है कि प्रतिदिन सुबह जब वह घूमने के लिए जाते हैं तो अरावली की वादियों से दर्जनभर से अधिक बाइक रेहड़ी के माध्यम से गीली लकड़ियों को लगातार लादकर लाया जा रहा है। जबकि झील नाके पर पुलिस प्रशासन के जवान तैनात किए हुए हैं, इसके अलावा वन विभाग के कर्मचारियों की भी जिम्मेवारी अवैध लकड़ियों के कटान पर रोक लगाने की है। हाल ही में जारी एक वीडियो के माध्यम से यह प्रतीत होता है कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से लकड़ियों का कटान हो रहा है। इस संदर्भ में वन विभाग के दरोगा से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद था।
फोटो: अरावली की वादियों से लकड़ी काटकर अपने वाहनों से घर लाते लोग।