फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal construction demolished in restricted area

Gurugram News: आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Sat, 02 Mar 2024 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in restricted area
विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिसबल रहा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में लोगों द्वारा किए जा रहे नए निर्माणों पर नगर निगम गुरुग्राम का पीजा पंजा चलाया जा रहा है। शुक्रवार को शीतला कॉलोनी में अवैध निर्माणों को धराशायी करने की कार्रवाई की गई।
सहायक अभियंता यतेन्द्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा व विनीत की टीम शुक्रवार को जेसीबी व पुलिसबल लेकर शीतला कॉलोनी में पहुंची। यहां पर एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के साथ दो मकानों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने दोनों मकानों को तोड़ा और इसके उपरांत यहां नव निर्मित तीन दुकानों को भी ध्वस्त कर गया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिसबल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम के आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर पाबंदी लगा रखी है। न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है और समय-समय पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed