{"_id":"6a43d22fcf39b599f404f424","slug":"illegal-colony-spread-over-45-acres-near-tajnagar-railway-bridge-razed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93082-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ताजनगर रेलवे पुल के पास 4.5 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी की जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ताजनगर रेलवे पुल के पास 4.5 एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी की जमींदोज
विज्ञापन
डीटीपी की टीम ने पांच निर्माणाधीन मकान, पांच चहारदीवारी और सड़क नेटवर्क किया ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्रुखनगर के गांव ताजनगर में रेलवे पुल के पास पनप रही अवैध कॉलोनी को मलबे में तब्दील कर दिया। मंगलवार को डीटीपी अमित मधोलिया और जेई राजन के नेतृत्व में विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। करीब 4.5 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति काटी गई इस कॉलोनी में पीला पंजा जमकर चला। कार्रवाई के दौरान 5 निर्माणाधीन मकान, 15 डीपीसी, 5 चहारदीवारी और पूरा सड़क नेटवर्क ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि अवैध कॉलोनाइजरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, जिले की राजस्व संपदा में अवैध निर्माण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। डीटीपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई अवैध कॉलोनियों में निवेश कर बर्बाद न करें। किसी भी प्लॉट या मकान को खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय, गुरुग्राम से जमीन की वैधता जरूर जांच लें। बिना सीएलयू और लाइसेंस वाली कॉलोनियों में निवेश करने पर कार्रवाई में आपका पैसा डूब सकता है। गौरतलब है कि पुलिस की मौजूदगी में पूरी तोड़फोड़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। फर्रुखनगर-पटौदी क्षेत्र में पिछले एक साल में यह डीटीपी की 8वीं बड़ी कार्रवाई है।