फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal colonies encroaching on forest department land

Gurugram News: वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बसा रहे अवैध कॉलोनी

Tue, 28 Jan 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies encroaching on forest department land
फोटो-
विज्ञापन

- अरावली क्षेत्र की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण पर वन विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
- उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश, डीपीपीओ व बीडीपीओ कर रहे जांच

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। वन क्षेत्र की जमीन पर काॅलोनी कटने को रोकने में संबंधित विभाग नाकाम साबित हो रहा है। घामडौज गांव की पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों की ओर से मिलीभगत कर काॅलोनी बसाई जा रही है। उपायुक्त की ओर से जांच के आदेश के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने वीडियो सोहना को पत्र लिख कर सात दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
पंचायत की ओर से गांव के 120 लोगों को प्लाॅट का आवंटन हुआ था। वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र होने के कारण उसकी अनुमति नहीं दी गई थी। मगर कुछ लोगों ही ओर से मिलीभगत करके जोहड़ की जमीन व अन्य पंचायती जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग नहीं करता कार्रवाई

जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध काॅलोनी पर बुलडोजर चलाया जाता है। मगर, यहां पर पंचायत की जमीन का हवाला देकर अधिकारी एक्ट की बात करते हैं। दूसरी ओर, पंचायत विभाग के अधिकारी कहते हैं कि पूरा अरावली क्षेत्र है। यहां पर अवैध काॅलोनी बसने से जंगली जानवर घरों में आ रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

पंचायत अधिकारी ने वीडियो सोहना को जांच का आदेश दिया है। उन्होंने सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि पूरे प्रकरण में कई लोगों की लापरवाही है।
घरों में घुस जाते हैं जंगली जानवर
सोहना के अरावली का यही इलाका है जहां पर जंगल को नष्ट किया जा रहा है। तेंदुए के जंगल से बाहर आने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जब भी कोई जानवर जंगल से बाहर आता है तो वन विभाग की ओर से रेस्क्यू करके दोबारा से जंगल में छोड़ा जाता है।

वर्जन
इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। - राज कुमार, जिला वन अधिकारी , गुरुग्राम।

वर्जन
इस तरह की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच के आदेश जिला पंचायत अधिकारी को दिए गए हैं। मामले में वीडियो सोहना की ओर से जांच चल रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार , उपायुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article