फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the builder does not do the remaining work in Raheja Navodaya, there will be an FIR

रहेजा नवोदया में बिल्डर ने बचे काम नहीं किए तो होगी एफआईआर

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the builder does not do the remaining work in Raheja Navodaya, there will be an FIR
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित रहेजा नवोदया संपदा रिहायशी सोसाइटी में आक्यूपेशन सर्टीफिकेट (ओसी) मिलने के बाद भी अधूरे निर्माण कार्य व रखरखाव न होने की समस्या पर बृहस्पतिवार को सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) संजीव मान ने बिल्डर व निवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान बचे हुए कामों को पूरा कराने के लिए बिल्डर ने दो माह का समय मांगा है। समय पर काम पूरा न होने पर एसटीपी ने बिल्डर को एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासी प्रदीप रोहिल्ला ने बताया कि 2007 में बनना शुरू हुई रहेजा नवोदया संपदा सोसाइटी को 2012 तक बनाया जाना था, लेकिन यह 2016 तक भी पूरी तरह नहीं बनी। इसके बाद भी जिला योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) विभाग से इसे ओसी मिल गई। सोसाइटी में अभी तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाए गए हैं। बिजली कनेक्शन स्थाई तौर पर नहीं दिए गए हैं, ग्रामीण फीडर से बिजली दी जा रही है। कई बार 12 घंटे तक की बिजली कटौती झेलनी पड़ी है। वहीं बिल्डर से जनरेटर की बिजली लेने पर महंगी यूनिट दर देनी पड़ी हैं।
विज्ञापन

आग से सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं
सोसाइटी मेें आग से सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हैं। अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। इसे लेकर अग्निशमन विभाग बिल्डर को नोटिस दे चुका है। वहां भी एफआईआर कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं सोसाइटी के टावर ए मेें आज तक दूसरी लिफ्ट नहीं लगाई गई है। सोसाइटी के टावरों की बाहर से पुताई भी नहीं की गई है। रखरखाव के सारे काम रुके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेजा नवोदया सोसाइटी में बिल्डर की ओर से होने वाले कई काम बचे हुए हैं, रखरखाव की भी समस्या है। सभी कामों को पूरा करने के लिए बिल्डर ने दो महीने का समय मांगा है, इसके बाद बिल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव मान, एसटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed