फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ICICI Bank deputy manager arrested for cyber fraud

Gurugram News: साइबर ठगी में संलिप्त आईसीआईसीआई बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
ICICI Bank deputy manager arrested for cyber fraud
स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने में था शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर थाना मानेसर पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त आईसीआईसीआई बैंक के डिप्टी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इस खाते में ठगी हुई राशि गई थी। अब तक गुरुग्राम पुलिस अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में 18 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के मुताबिक, मानेसर साइबर थाना पुलिस को 29 फरवरी 2024 को एक व्यक्ति ने अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक एप के माध्यम से शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर करीब 25.50 लाख रुपये की ठगी के संबंध में शिकायत दी थी। इस शिकायत पर साइबर थाने में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बीती 16 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आकाशदीप सिंह निवासी गांव जसडान मंडी गोविंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में हुई। आरोपी आकाशदीप आईसीआईसीआई बैंक में वर्ष 2022 से तैनात है और वर्तमान में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उपरोक्त अभियोग में दो आरोपियों हरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-24बी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) व देवेंद्र सिंह निवासी गांव नोहरा, पटियाला (पंजाब) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी हरप्रीत भी आईसीआईसीआई बैंक में कर्मचारी था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 25 लाख रुपये आरोपी देवेन्द्र के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। उपरोक्त आरोपी बैंक कर्मचारी आकाशदीप और हरप्रीत ने देवेन्द्र का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसके बदले आरोपी देवेन्द्र को 10 हजार रुपये, आरोपी हरप्रीत को 20 हजार रुपये मिले थे। पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed