फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   I am fed up with life... I am committing suicide by will

जिंदगी से तंग हूं, मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं

Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
I am fed up with life... I am committing suicide by will
गुरुग्राम। चार दिन पहले पत्नी विमलेश से रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह की मुलाकात में ऐसा क्या हुआ? जिसकेेे बाद वह टूट गया। पुलिस के लिए जांच का विषय है। भोंडसी थाना पुलिस ने बैरक में मिल रजिस्टर को सील कर लिखावट के मिलान के लिए मधुबन की फॉरेंसिक लैब भेजा है।
विज्ञापन

बहू और किराएदार के परिवार के चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी राव राय सिंह ने जेल में 40 दिन के दौरान बीते दिनों के बारे में एक रजिस्टर में लिखा है। रजिस्टर में अपनी कविताएं और सम्मान का जिक्र है। आखिरी पेज पर लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से तंग हूं.. अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन

चालीस दिन के दौरान राव राय सिंह की अपने बेटे आनंद से तीन बार मुलाकात हुई है। विमलेश की बहन ने भी उससे मुलाकात की। जेल प्रबंधन के अनुसार शनिवार का दिन हाल ही में दोनों की मुलाकात के लिए तय किया गया था। बीते शनिवार को विमलेश की मुलाकात दस मिनट के लिए राव राय सिंह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे आनंद ने साधी चुप्पी
राव राय सिंह का शव पोस्टमार्टम हाउस लाने पर वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। उसके कुछ रिश्तेदार पहले से वहां पर थे। शव के पहुंचने के पांच मिनट बाद बेटा आनंद भी पहुंच गया। उससे बात करने का प्रयास किया गया तो उसने चुप्पी साध ली।
12 अक्तूबर को आनंद का होना है लाई डिटेक्टर टेस्ट
राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस की ओर से पीड़ित पक्ष के लोगों की मांग पर दिल्ली में आनंद का 12 अक्तूबर को लाइव डिडेक्टर टेस्ट होना है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।
मृतक के परिजन बोले जारी रहेगा धरना
राजेन्द्रा पार्क में चार लोगों की हत्या के मामले में मरने वालों के परिजन लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। पांच दिन से धरना चल रहा है। धरने पर उन्हें जेल में बंद राव राय सिंह के आत्महत्या की जानकारी मिल गई थी। लोगों का कहना है कि उसे किए की सजा मिल गई। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। सुनीता के भाई महेद्रगढ़ निवासी अशोक यादव का कहना है कि राय सिंह को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। उसने आत्महत्या करके एक बार फिर पूरे परिवार को बचाने का काम किया है।
क्राइम सीन दोहराने के लिए अदालत से की है अपील
मृतक के परिवार वालों की ओर से अदालत में क्राइम सीन के रिक्रिएशन की मांग की गई थी, जिस पर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। मृतक के परिजनों की ओर से इस समय अदालत के माध्यम से पुलिस पर जांच के लिए काफी दबाव बनाया गया है।

जेल में मिले रजिस्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए मधुबन की फॉरेंसिक लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
धीरज सेतिया, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed