फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hunger strike continues with picketing, talks again today

Gurugram News: धरने के साथ भूख हड़ताल जारी, आज फिर वार्ता

Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues with picketing, talks again today
पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं 30 विभागों के 750 लिपिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रजिस्ट्री, लाइसेंस, मोटर व्हीकल पंजीकरण के काम के लिए लोगों को बुधवार को भी भटकना पड़ेगा। क्लर्क (लिपिक) बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। इस बीच राज्य स्तर पर एसोसिएशन तीसरे दौर की वार्ता के लिए सरकार के प्रतिनिधियों से मिलेगी।
जिले के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम के लिपिकीय कर्मचारी लगातार 20 दिन से धरने पर हैं। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिले के 30 सरकारी विभागों के लिपिक हड़ताल पर हैं। लिपिक वर्ग की मांग है कि कार्य समीक्षा के आधार पर बेसिक वेतनमान 35400 रुपये किया जाए। जिले के लगभग 750 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान हरिओम गुर्जर ने बताया कि लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में मिलने वाले 19900 रुपये से बढ़ाकर इसे 35400 किया जाए। पिछले तीन वर्ष से सरकार लगातार मांग को नजर अंदाज कर रही है। इस बीच एसोसिएशन से केवल वार्ता कर आश्वासन दिया गया। ऐसे में पांच जुलाई से प्रदेश के सभी विभागों के क्लर्क हड़ताल पर हैं। इस बीच सरकार ने दो दौर की वार्ता की। दोनों ही प्रयास विफल रहे। अब बुधवार को क्लर्क एसोसिएशन के साथ सरकार की तीसरी वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed