{"_id":"64ad9c8ee381ed5b430cf955","slug":"hsvp-administrators-and-lawyers-clash-over-discrimination-in-removal-of-illegal-possession-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9471-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव पर एचएसवीपी प्रशासक और वकीलों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव पर एचएसवीपी प्रशासक और वकीलों में नोकझोंक
विज्ञापन
एक-दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप, बाद में खेद व्यक्त करने पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध कब्जे हटाने में भेदभाव के आरोप को लेकर मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय पहुंचे वकीलों और प्राधिकरण के प्रशासक के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। बाद में मौके पर भाजपा नेता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। मामला तूल पकड़ने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में प्राधिकरण की ओर से खेद जताने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि उद्योग विहार फेज-1 में अधिवक्ता अक्षय वत्स जो कि भाजपा नेता भी हैं, उनकी जमीन है। प्राधिकरण इन दिनों अवैध कब्जों को ध्वस्त करने का अभियान चला रहा है। अक्षय वत्स इसी अभियान में भेदभाव की शिकायत लेकर मंगलवार को प्राधिकरण के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि प्राधिकरण अधिकारियों की ओर से उनसे अभद्रता की गई।
इसकी जानकारी उन्होंने अन्य अधिवक्ताओं को दी जिसके बाद एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, भाजपा विधिक सेल के सह प्रमुख संदीप, भाजपा नेता मुकेश पहलवान, रामवीर शर्मा, नवीन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वीर सिंह यादव, नवीन यादव आदि मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। प्रशासक के सूचना दिए जाने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुलभूषण भारद्वाज का कहना था कि परिचय देने के बाद भी अधिकारियों द्वारा अभद्रता की गई। कुछ अधिकारी सरकार विरोधी मानसिकता से काम कर रहे हैं। अधिवक्ता, मौके पर पहुंची पुलिस और भाजपा नेताओं की मध्यस्थता के बीच अधिकारियों द्वारा खेद प्रकट करने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले भी एसडीओ सर्वे कार्यालय में हुई घटना
प्राधिकरण के मुताबिक कुछ दिन पहले एसडीओ सर्वे कार्यालय में ऐसी ही घटना हुई। सेक्टर-22 में अवैध निर्माण, होर्डिंग, मोबाइल टावर और ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर मामला आया था।