फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   House caught fire while burning firecrackers in gugurgram

Gurugram: पटाखे जलाते समय घर में लगी आग,दो बच्चे झुलसे, किराए पर रहता है परिवार

Wed, 25 Oct 2023 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 12:48 AM IST
सार

 गुरुग्राम में पटाखे जलाने के दौरान एक घर में अचानक आग लग गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
House caught fire while burning firecrackers in gugurgram
पटाखे से घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवाजी नगर में मंगलवार दोपहर पटाखे जलाने के दौरान घर में लगी आग से दो बच्चे झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग में झुलसे दोनों बच्चों को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव भोगनीपुर निवासी इमरान गुरुग्राम के शिवाजी नगर में परिवार सहित किराये पर रहते हैं। मकान मालिक कृष्ण कुमार रोहिल्ला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उसके दो बच्चे पटाखे जला रहे थे, तभी एक चिंगारी घर में रखे सामान पर गिर गई और अचानक आग लग गई। इस आग में दोनों बच्चे 12 वर्षीय इशान व 10 साल का अली झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इमरान ने बताया कि दोनों बच्चों को पहले नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से दोनों को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इस आगजनी में इशान करीब 40 फीसदी से अधिक जल गया जबकि अली 20 फीसदी तक झुलसा है। दोनों का इलाज चल रहा है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर पटाखे कौन से थे और कहां से लाए गए थे। आग में झुलसे बच्चों की हालत गंभीर है। -रमेश सैनी, फायर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed