फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hospital is sick due to lack of water, supply stuck in files

Gurugram News: पानी की कमी से अस्पताल बीमार, फाइलों में अटकी सप्लाई

Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hospital is sick due to lack of water, supply stuck in files
नगर निगम ने पानी का कनेक्शन काटने का बाद से शुरू हुई किल्लत, टैंकर पर निर्भर है ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन

जनवरी से नहीं मिल पा रहा पानी का कनेक्शन, सिर्फ एक टेबल से दूसरे टेबल जा रही फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में पिछले कई महीनों से पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए अस्पताल को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब विगत माह नगर निगम ने अवैध कनेक्शन का हवाला देते हुए अस्पताल के पानी का कनेक्शन काट दिया। हालांकि बाद में कनेक्शन तो जोड़ दिया गया लेकिन अब आपूर्ति काफी कम कर दी गई है, जिससे अस्पताल के कामकाज पर असर पड़ रहा है। रोजाना एक से दो टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।
अस्पताल में पानी की नियमित आपूर्ति बहाल करने के लिए जनवरी माह से संबंधित फाइल नगर निगम में लंबित है। लगभग आधा साल बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने के चलते साफ-सफाई, ऑपरेशन थिएटर, वार्डों की देखभाल और मरीजों की मूलभूत आवश्यकताएं कई बार बुरी तरह प्रभावित हो जाती हैं। मरीजों को सुविधाएं देने वाला अस्पताल खुद पानी की कमी से बीमार है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि कई बार मरीजों को शौचालय तक इस्तेमाल करने में दिक्कत आती है। प्रशासन ने नगर निगम से बार-बार गुहार लगाई है कि स्थायी और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि फाइल के लिए सब एक-दूसरे पर टाल देते हैं। कोई भी समाधान की तरफ बात करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से पानी आपूर्ति बढ़ाने के लिए मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मई माह में बिना नोटिस दिए अवैध कनेक्शन के नाम पर कनेक्शन बंद करके चले गए थे। तब से समस्या ओर बढ़ गई है। फाइल कभी नगर निगम तो कभी जीएमडीए अफसरों के टेबल पर ही घूम रही है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। - अनीता मिड्डा, मेडिकल सुपरिटेडेंट, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article