फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Home and school will connect on WhatsApp

Gurugram News: व्हाट्सएप पर जुड़ेंगे घर और स्कूल

Sat, 23 May 2026 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Home and school will connect on WhatsApp
पीटीएम : शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चों की रुचियों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बच्चों की पढ़ाई और विकास को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को जिले के प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। जिले के 368 प्राथमिक विद्यालयों में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और स्कूल गतिविधियों की जानकारी ली। स्कूलों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को गतिविधियां और होमवर्क भेजने की जानकारी भी दी गई।

सेक्टर-4/7 स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय समसपुर, जीएमएस शिवाजी नगर सहित कई स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर, मॉडल और शैक्षणिक सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अभिभावकों ने काफी सराहा। इस दौरान आप अपने बच्चे को कितना जानते हैं यह गतिविधि भी आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों से बच्चों की पसंदीदा चीजों जैसे खेल, खाना और शौक से जुड़े सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


बैठक में बच्चों के कक्षा प्रदर्शन, सीखने की क्षमता और व्यवहार के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए घर और स्कूल दोनों का सहयोग जरूरी है। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए शिक्षकों ने अभिभावकों को सुझाव दिए। स्कूलों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को गतिविधियां और होमवर्क भेजने की जानकारी भी दी गई। साथ ही बच्चों की रुचियों और प्रतिभा को लेकर भी अभिभावकों से चर्चा की गई। शिक्षकों ने बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ाने के लिए लाइब्रेरी की किताबें उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed