फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Holi celebrated at Anmol Convention Centre

Gurugram News: अनमोल कन्वेंशन सेंटर में मनाई गई होली

Sun, 01 Mar 2026 04:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated at Anmol Convention Centre
बादशाहपुर। एसपीआर रोड स्थित अनमोल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा से जुड़े विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिन में कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें। समारोह में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रैलियां एवं जनसभाएं आयोजित कर विकास कार्यों की घोषणाएं कर रहे हैं। 22 मार्च को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी। वहीं, राव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृत किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची आगामी 5 दिनों के भीतर उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। प्राप्त मांगों की भौतिक रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें आधिकारिक मांग पत्र में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed