फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   hitting the blade loot of 3 lack in gurugram

दिनदहाड़े कर्मचारी को ब्लेड मारकर 3 लाख की लूट

Sun, 21 Jun 2020 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
hitting the blade loot of 3 lack in gurugram

गुरुग्राम पुलिस सुरक्षा दावों के बीच दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने निजी कंपनी कर्मचारी को ब्लेड मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश दूसरे कर्मचारी को चाकू मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना के बाद डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी के बयान पर पुलिस ने 5 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-1 स्थित मॉडर्न बाजार में झारखंड निवासी संजय कुमार नौकरी करता है। शनिवार दोपहर को आउटलेट से तीन लाख रुपये लेकर अपने साथी स्वामीनाथ के साथ कार से जेएंडके बैंक जा रहा था।
विज्ञापन


अर्जुन मार्ग के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की कार ने ओवरटेक किया। गाड़ी में पांच युवक बैठे हुए थे। कर्मचारी कुछ समझ पाता इससे पहले कार से दो नकाबपोश युवक निकले, जिनके हाथ में ब्लेड था। उन्होंने गाड़ी के पास आते ही स्वामीनाथ के हाथ पर ब्लेड मारकर रुपयों का बैग छीन लिया। जब उसने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने चाकू मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर फरार गोल्फ कोर्स की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मचारी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। कर्मचारी ने कंपनी के प्रबंधक को सूचना दी। कंपनी की ओर से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। उन्हें पता था कि कर्मचारी गाड़ी में नकदी लेकर जा रहे है। पुलिस उसी कोण से जांच में जुटी हुई है।

फ्लैट का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
लॉकडाउन के दौरान अपने पैतृक घर गए युवक के सुनसान फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया। चोर फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के जेवरात और कई अन्य कीमती सामान ले उड़े। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कराया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बताया की घर के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सेक्टर-57 के मकान नंबर डी-1139 निवासी आदित्य चौधरी यहां परिवार समेत रहते हैं।


लॉकडाउन में वे परिवार को लेकर अपने पैतृक घर सहारनपुर चले गए थे। 18 जून को उनकी बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसी प्रतीक अग्रवाल ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है। चोरी का अंदेशा होने पर वे अपने परिवार समेत गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे हुए मिले। सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित के मुताबिक अलमारी में रखे चांदी की कटोरी, पायल, कपड़े व कीमती सामान गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed